सोपोर में एक और आतंकी ढेर, सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी
जम्मू । जम्मू-कश्मीर के सोपोर स्थित राजपुरा के ऊपरी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। अभी इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। इससे पहले सोपोर के सागीपोरा इलाके में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए थे। सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। फिलहाल दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को रामपुर जंगल में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद से सुरक्षाबलों का जॉइंट सर्च ऑपरेशन जारी है। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक आतंकी मारा गया है।

बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग