एयरपोर्ट से प्रतिबंधित सिगरेट लाकर बेचने वाले अरेस्ट
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जो एयरपोर्ट से प्रतिबंधित सिगरेट लाकर दिल्ली में बेच रहे थे। आरोपी प्रवीन सहगल (37) और मुकेश खतरेजा (48) के पास से 66 हजार से ज्यादा सिगरेट बरामद हुई हैं। पुलिस सूत्र का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कोटपा के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया, क्राइम ब्रांच के एंटी गैंग स्क्वाड को कल देर रात सूचना मिली थी कि दो लोग एयरपोर्ट से प्रतिबंधित सिगरेट लाकर प्रह्लादपुर में बेच रहे हैं। आज रात भी वो एयरपोर्ट से भारी मात्रा में सिगरेट लेकर आएंगे और सप्लाई करने जाएंगे। सूचना के बारे में आला अधिकारियों को बताया गया, जिसके बाद रेड के लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम रात करीब 11:30 बजे प्रह्लादपुर के लिए रवाना हुई। करीब 12 बजे प्रह्लादपुर बस स्टॉप के पास पहुंचकर ट्रैप लगाया। करीब एक घंटे बाद मुखबिर ने बस स्टैंड के पास आए दो लोगों की ओर इशारा करके बताया कि यही वो दोनों लोग हैं, जो सिगरेट सप्लाई कर रहे हैं। दोनों के पास दो-दो बैग भी रखे थे। पुलिस टीम ने दोनों को घेरकर दबोच लिया। प्रवीन के पास रखे दोनों बैग से 31,600 सिगरेट बरामद हुईं, जबकि मुकेश के बैग से 34,800 सिगरेट बरामद हुईं। किसी भी सिगरेट के पैकेट पर या डिब्बे पर भारत सरकार की ओर से दी जाने वाली चेतावनी नहीं छपी थी। दोनों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह दिल्ली एयरपोर्ट से ही यहां सिगरेट सप्लाई करने आए थे। पुलिस ने सिगरेट सैंपल भी टेस्ट के लिए भेजे हैं। साथ ही आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कौन लोग उनसे ये सिगरेट खरीदने वाले थे।

नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे