शाहरुख पठान को टिकट दे सकती है असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआईएम पूरे दमखम से चुनाव लड़ रही है। इस बीच सूत्रों ने बताया कि एआइएमआईएम सीलमपुर विधानसभा सीट से शाहरुख पठान को टिकट दे सकती है। शाहरुख पठान दिल्ली दंगा मामले में आरोपी है। इससे पहले एआइएमआईएम दिल्ली दंगों के एक अन्य आरोपी ताहिर हुसैन को टिकट दे चुकी है। दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता ने इसको लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इनका एक ही मकसद है दिल्ली की शांति को भंग करो। दिल्ली में जो सौहार्द है, उसे खराब करो। एआइएमआईएम दिल्ली के अध्यक्ष शोएब जमई ने एक्स पर लिखा, पिछले दिनों जेल में बंद शाहरुख पठान के घर पर उनकी मां से मेरी मुलाकात हुई। दिल्ली मजलिस (एआइएमआईएम) का एक डेलिगेशन उनके परिवार से मुलाकात करके उनके हालात और कानूनी सहायता के सिलसिले में बातचीत की है। शाहरुख पठान ने दिल्ली दंगों के दौरान जाफराबाद-मौजपुर इलाके में पुलिस पर बंदूक तान दी थी। तब इसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। वो हेड-कांस्टेबल दीपक दहिया पर पिस्तौल तानने और रोहित शुक्ला नामक व्यक्ति की हत्या की कोशिश के दो मामलों में आरोपी है और अभी तिहाड़ जेल में बंद है। सीलमपुर से आप ने चौधरी जुबैर अहमद को टिकट दिया है। कांग्रेस ने अब्दुल रहमान को उम्मीदवार बनाया है। वहीं बीजेपी ने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। इस सीट पर लगातार दो बार से आप जीत दर्ज कर रही है। इससे पहले ये सीट कांग्रेस के कब्जे में रही है।

‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
IndiGo फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
तीन मसाज पार्लरों पर पुलिस का छापा, 24 लोग हिरासत में
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये