अवध ओझा ने केजरीवाल को भगवान बता दिया, उनके पीछे समाज के कंस पड़ गए
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति के मैदान में उतरे मशहूर शिक्षक अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को भगवान बता दिया है। पटपड़गंज सीट से आप के उम्मीदवार ओझा ने केजरीवाल को कृष्ण का अवतार बताया है। उन्होंने कहा कि समाज के कंस उनके पीछे पड़ गए हैं। ओझा ने कहा कि लोग केजरीवाल के पीछे इसलिए पड़े हैं कि कहीं वे 2029 में प्रधानमंत्री ना बन जाए।
ओझा ने यह बयान दिया जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ओझा ने कहा, केजरीवाल जी निश्चित तौर पर भगवान हैं, मैं कह ही चुका हूं कृष्ण के अवतार हैं। जब भी कोई व्यक्ति समाज बदलने की कोशिश करता है और जब भी कोई व्यक्ति गरीबों का मसीहा बनने की कोशिश करता है, तब समाज के कंस उसके पीछे पड़ जाते हैं। समाज के कंस नहीं चाहते कि कोई गरीबों के लिए काम करे, मजलूमों के लिए काम करे। सताए हुए लोगों के लिए काम करे।
आप के प्रत्याशी ओझा ने कहा कि केजरीवाल दूरदर्शी हैं और उनमें भगवान के लक्षण हैं। उन्होंने कहा, दिल्ली की जो स्थिति है वह उदाहरण बनती जा रही है पूरे भारत के लिए। सबकी हालत इसलिए खराब है कि 2029 में कहीं केजरीवाल प्रधानमंत्री ना बन जाएं। निश्चित तौर पर लोग उनके पीछे पड़े हुए हैं। वो बिल्कुल भगवान हैं, एकदम मैं तो कहता हूं वे भगवान हैं। शिक्षा फ्री कर दी।
भाजपा ओझा के बयान पर आपत्ति जाहिर कर हिंदुओं की आस्था के साथ मजाक बताया। दिल्ली भाजपा की प्रवक्ता प्रीति अग्रवाल ने लिखा कि आप नेता द्वारा भ्रष्ट केजरीवाल को श्री कृष्ण जी जैसा बताया जाना शर्मनाक और अस्वीकार्य है। आम आदमी पार्टी हिंदुओं की आस्था का मजाक बनाने से कभी नहीं कतराती है।

‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
IndiGo फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
तीन मसाज पार्लरों पर पुलिस का छापा, 24 लोग हिरासत में
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये