‘राणा नायडू 2’ को लेकर बड़ी खबर, जल्द शुरू होगी स्ट्रीमिंग
अभिनेता राणा दग्गुबाती का चर्चित शो ‘राणा नायडू’ अब एक बार फिर चर्चाओं में है। क्योंकि इस शो का दूसरा सीजन आने की तैयारी में है। फैंस पिछले काफी वक्त से ‘राणा नायडू 2’ का इंतजार कर रहे हैं। अब इस शो को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। जिससे शो के चाहने वाले फैंस काफी उत्साहित हो सकते हैं।
मई के पहले हफ्ते तक हो सकती है घोषणा
नेटफ्लिक्स के शो ‘राणा नायडू’ का अगला सीजन यानी ‘राणा नायडू 2’ को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं और इसके बारे में जानकारी चाहते हैं। अब शो को लेकर जो ताजा अपडेट सामने आ रही है, उसके मुताबिक, नेटफ्लिक्स मई 2025 के पहले हफ्ते में इस शो के स्ट्रीमिंग की तारीख की घोषणा कर सकता है। यानी जल्द ही फैंस को शो को लेकर एक बड़ी जानकारी मिलने वाली है। उम्मीद ये भी है कि शो मई लास्ट या जून तक नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकता है। शो में राणा दग्गुबाती और वेंकटेश प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
पूरी हो चुकी है शूटिंग
करण अंशुमान द्वारा निर्देशित इस शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब पोस्ट प्रोडक्शन का काम तेजी से निपटाया जा रहा है। अभिनेता राणा दग्गुबाती इस समय मुंबई में अपने कैरेक्टर के लिए डबिंग कर रहे हैं।
भाषा और अश्लीलता को लेकर उठा था विवाद
‘राणा नायडू’ का पहला सीजन अपनी रिलीज के बाद काफी विवादों में भी रहा था। क्योंकि शो में काफी ज्यादा गालियां थीं। ऐसे में शो की भाषा को लेकर काफी विवाद हुआ था। वहीं इस वेब सीरीज को इसके अश्लील कंटेंट के लिए भी काफी ट्रोल किया गया था। आलोचना के जवाब में निर्माताओं ने कथित तौर पर दूसरे सीजन के लिए स्पष्ट भाषा को कम कर दिया है। ऐसे में उम्मीद है कि इस सीजन में भाषा पर ध्यान दिया गया होगा और अधिक अश्लीलता भी देखने को नहीं मिलेगी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित