बिलासपुर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध संपत्तियां जब्त
बिलासपुर जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर पुलिस ने सिविल लाइन क्षेत्र निवासी काजल कुर्रे, उसके पति अक्षय कुर्रे और सृष्टि कुर्रे की अवैध संपत्तियों को जब्त किया है। ये संपत्तियां नशीली दवाओं की अवैध बिक्री से कमाई गई थी।
ड्रग्स की तस्करी में संलिप्त आरोपी काजल कुर्रे, अक्षय कुर्रे और सृष्टि कुर्रे को पुलिस ने नशे के अवैध कारोबारी के रूप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनके खिलाफ वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए मामले को साफेमा न्यायालय, मुंबई में भेजा था। 16 अप्रैल को न्यायालय ने सुनवाई के बाद अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया। इसका पालन करते हुए पुलिस ने संपत्ति जब्त कर ली है। बता दें कि नशे के अवैध कारोबारियों की अवैध संपत्ति को जब्त करने वाला यह तीसरा मामला है।
जब्त संपत्तियां
- .भूमि काजल और अक्षय कुर्रे द्वारा अर्जित धनराशि से सकरी में 1250 वर्गफुट भूमि, जो 4 मार्च 2024 को जोहर भारमल से खरीदी गई थी। उसे जब्त कर ली गई है।
- .स्विफ्ट कार अक्षय के नाम पर सीजी 10 3041 है, 2019 में खरीदी
- .इयोन कार गोदावरी द्वारा सीजी 16 बी3594 को 2013 को लालू कोसले के नाम से खरीदी गई थी। सभी संपत्तियों का कुल मूल्य 15 लाख रुपए है।
भाई के साथ पार्टनर के नाम पर अर्जित की संपत्ति
सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि आरोपी संजीव कुमार छाबड़ा ने अपने माता-पिता, भाई और भाई की पत्नी के खातों में भी रकम ट्रांसफर कराई। उसी रकम को अपने खातों पर वापस लेकर करोड़ों की प्रॉपर्टी बनाई।
इसके साथ ही नागपुर के पार्टनर कृष्णा रावटे और दिल्ली के पार्टनर शशांक अग्रवाल के नाम पर भी संपत्ति अर्जी की है। इसमें बिलासपुर के साथ ही मध्यप्रदेश के जबलपुर, महाराष्ट्र के नागपुर, फरीदाबाद और हरियाणा में जमीन खरीद कर मकान, दुकान और कॉम्प्लेक्स बनाया गया है।

असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके