थाईलैंड में वार्षिक उत्सव में बम विस्फोट, तीन की मौत, 39 लोग घायल
बैंकॉक। थाईलैंड में एक वार्षिक उत्सव में हुए बम विस्फोट में तीन की मौत हो गई। 39 लोग घायल हो गए। पीएम पैतोंगटार्न शिनवात्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस विस्फोट में मृतकों और घायलों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पैतोंगटार्न ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को घटना की जांच करने, अपराधियों को पकड़ने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने का आदेश दिया है। अधिकारियों को आगामी सभी त्योहारों पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। इससे पहले इस साल की शुरुआत में, थाईलैंड के दक्षिणी प्रांत सोंगखला में सड़क किनारे हुए विस्फोट में दो स्कूली बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए थे। घायलों में एक जिला सहायक प्रमुख, एक रक्षा स्वयंसेवक और ग्रामीण भी शामिल था।
यह विस्फोट थाई सेना और विद्रोहियों के समूह के बीच झड़प के बाद हुआ। इसके बाद नाराथिवात प्रांत के एक पहाड़ पर सुरक्षा बलों ने पांच संदिग्ध दक्षिणी विद्रोहियों को मार गिराया। झड़प के बाद सेना की दक्षिणी कमान के प्रवक्ता ने विद्रोही समूहों की ओर से संभावित जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। थाईलैंड के मुख्यतः मलय जातीय बहुल याला, पट्टानी और नारथिवात प्रांतों में अलगाववादी विद्रोह ने 2004 से अब तक करीब 7 हजार लोगों की जान ले ली है। थाई सरकार शांति के लिए कई विद्रोही समूहों के साथ बातचीत कर रही है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव