दिल्ली चुनाव में सीएम योगी का दांव पड़ा उल्टा
कानून व्यवस्था पर केजरीवाल ने कहा- मैं योगी जी की बात से सहमत
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक रैली की, जिसमें उन्होंने दिल्ली की बिगड़ी कानून व्यवस्था को जोर-शोर से उठाया। इस पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनकी तारीफ भी की और उन्हें याद भी दिलाया कि दिल्ली की कानून व्यवस्था केंद्र के हाथ में है और इसके लिए उन्हें आप सरकार को नहीं बल्कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को गाइड करना चाहिए, क्योंकि जो वो करेंगे वहीं होगा। ऐसे में लोग तो यही कह रहे हैं कि सीएम योगी का दांव उनकी अपनी पार्टी भाजपा के लिए उल्टा पड़ गया है। दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने शुक्रवार को यहां उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर जो भी कहा, उससे मैं सहमत हूं। केजरीवाल ने आगे कहा, कि दिल्ली की जनता भी इस मुद्दे पर उनसे बिल्कुल ही सहमत है। उन्होंने बहुत ही अच्छा मुद्दा उठाया। इसी के साथ केजरीवाल ने सीएम योगी से मांग करते हुए कहा, कि वो अमित शाह को कानून व्यवस्था के मामले में गाइड करें और उन्हें बैठाकर समझाएं।
यहां बताते चलें कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली चुनाव के मद्देनजर एक रैली को संबोधित किया था। अपने संबोधन में सीएम योगी ने आम आदमी पार्टी पर खूब निशाना साधा और इसी दौरान उन्होंने दिल्ली बिगड़ी कानून व्यवस्था मामले को भी उठाया था। बस यही बात है कि अब केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया में जहां सीएम योगी की कानून व्यवस्था वाली बात का समर्थन किया वहीं उन्होंने याद दिलाया कि इसकी जिम्मेदारी केंद्र के पास है न कि आप सरकार के पास। उन्होंने कहा, कल सीएम योगी जी ने मुद्दा उठाया कि दिल्ली में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। उनकी बात से मैं भी सौ फीसद सहमत हूं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में खुलेआम गैंगस्टर घूम रहे ऐसे गैंगस्टरों के कुल 11 ग्रुप बन गए हैं। इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। योगी जी इस पर केंद्रीय गृहमंत्री शाह का गाइड करें तो बेहतर होगा।

राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व