निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था निष्पक्ष रूप से काम नहीं कर रही - कांग्रेस
अमेठी । उत्तरप्रदेश के अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था निष्पक्ष रूप से काम नहीं कर रही है और वह सिर्फ एक पार्टी की ही संस्था बनकर रह गयी है।
शर्मा ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है कि वह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराए लेकिन देश में ऐसा नहीं हो रहा है। आज उपचुनाव में हिंसा की खबरें भी आयोग की विफलता का नतीजा हैं।’’
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है लेकिन यह अपनी जिम्मेदारी का ठीक से निर्वहन नहीं कर रही है। यह केवल एक पार्टी की ही संस्था बनकर रह गयी है।’’
शर्मा ने दावा किया, ‘‘यहां तक कि कांग्रेस के नेताओं और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को भी आयोग के अधिकारियों से मिलने का समय नहीं दिया जाता है। इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है कि देश का हर राजनीतिक दल निर्वाचन आयोग पर सवाल खड़े कर रहा है।’’
सांसद ने बैठक के संबंध में बताया कि उनकी अध्यक्षता में आज जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में सभी दलों के जनप्रतिनिधियों ने दलगत भावना से ऊपर उठकर जनपद के विकास पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि बैठक में किसानों के मुद्दे पर और चिकित्सा सहित तमाम मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा हुई।

असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके