दशहरा से पहले क्रिकेट प्रेमियों के लिए दीवाली
नई दिल्ली । एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद दिल्ली-एनसीआर में दिवाली जैसा माहौल था। युवाओं ने सड़कों पर आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। भारत ने पाकिस्तान को तीसरी बार हराकर एशिया कप जीता जिससे लोगों का उत्साह चरम पर था। रामलीला मंचों पर भी जीत का जश्न मनाया गया और लोग भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगाते हुए थिरके। एशिया कप के फाइनल में रविवार को पाकिस्तान पर भारत की जीत से क्रिकेट प्रेमियों के लिए दशहरा से पहले दीवाली आ गई। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम आौर फरीदाबाद सहित पूरे एनसीआर में लोगों ने जीत के बाद जमकर आतिशबाजी की। साथ ही युवा बाइकों और कार के साथ सड़कों पर जश्न मनाने के लिए निकले। जश्न में डूबे युवा रात दो बजे तक सड़कों पर ढोल की थाप पर थिरकते हुए दिखाई दिए। भारत ने लीग मैचों में दो बार पाकिस्तान को शिकस्त दी थी। इससे लोग पहले ही खुश थे, लेकिन आतिशबाजी से दूर रहे थे। वहीं, फाइनल में जीत की खुशी आतिशबाजी के साथ जश्न लेकर आई। शाम करीब आठ बजे चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच मुकाबला शुरू हुआ तो लोगों उत्साह चरम पर था।

बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप