ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़, शातिर बदमाश के पैर में लगी गोली
ग्रेटर नोएडा| के ईकोटेक-तीन कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से तमंचा, चोरी का सामान और एक कार बरामद की है। घायल बदमाश की पहचान संजीव उर्फ सनी उर्फ रॉकी उर्फ मौत निवासी हाथरस के रूप में हुई है।एडीसीपी आरके गौतम का कहना है कि शुक्रवार को पुलिस टीम जलपुरा स्थित बिजली घर के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर चालक ने वाहन रोकने के बजाय अचानक मोड़ लेकर भागने का प्रयास किया। कुछ ही दूरी पर रास्ते में पानी भरा होने के कारण कार फंस गई। शक गहराने पर पुलिस टीम ने वाहन का पीछा किया। अपने आप को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके पर ही उसे काबू में लेते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भिजवाया।तलाशी के दौरान आरोपी तमंचा, कारतूस, चोरी की एक पीली धातु की चेन, एक दीवार घड़ी, कपड़े, मेकअप किट तथा एक होंडा सिटी कार भी पुलिस ने कब्जे में ली है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार बदमाश बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। जिसके खिलाफ गौतमबुद्धनगर और अलीगढ़ जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, नकबजनी और एनडीपीएस एक्ट समेत कुल 27 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से सक्रिय रहकर अलग-अलग जिलों में वारदातों को अंजाम दे रहा था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके अन्य आपराधिक साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
टिकट न मिलने पर बगावत करने वालों को Mamata Banerjee की कड़ी चेतावनी
MLC पद से इस्तीफे पर बेटे की पहली प्रतिक्रिया, Nitish Kumar को लेकर क्या बोले निशांत कुमार?
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज स्ट्रेट बंद..........दुनिया के कई देशों की तेल और गैस से भरी टंकी होने लगीं खत्म
गोली का जवाब गोली से’ – लोकसभा में नक्सलवाद पर Amit Shah का सख्त संदेश