कलचा गांव में रंग लगाने के विवाद ने लिया खूनी रूप, दो लोगों की हत्या
जगदलपुर के नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम कलचा में बीती रात रंग गुलाल लगाने पर हुए विवाद में चार युवकों ने 2 युवकों की चाकू से वार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने कुछ घंटे के अंदर ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि बीती रात कलचा में दो युवकों के घर में गांव के ही चार युवक गुलाल लगाने पहुंचे। गुलाल लगाने पर विवाद बढ़ गया। चारों युवकों ने अपने पास रखे चाकू से दोनों युवक उमेश बघेल 23 वर्ष निवासी निवासी साडगुड आमगुड़ा पारा थाना बोघघाट जिला बस्तर व रोहित बघेल परशुराम 17 वर्ष निवासी सरगुन आमागुड़ा थाना बोधघाट के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी परिजनों ने नगरनार पुलिस को दी। पुलिस ने रात में ही टीम तैयार कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। रात में ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

गांधीनगर में PM मोदी ने किया सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन, जानें इसकी खासियत
लिएंडर पेस के BJP में शामिल होने की चर्चा, बंगाल चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज
राहुल गांधी का वार: भारत तेल खरीदने में स्वतंत्र नहीं, पीएम पर ‘कंप्रोमाइज’ का आरोप
विशाखापट्टनम में सनसनी: सैनिक पर गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप, शव ठिकाने लगाने की कोशिश
नीतीश ने छोड़ा MLC पद, अशोक चौधरी भावुक, तेजस्वी बोले—दबाव में लिया फैसला