शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में आग, इलाके में मचा हड़कंप
फरीदाबाद|सोमवार देर रात फरीदाबाद के सूरजकुंड थाना क्षेत्र में एक अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही तुरंत दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सूरजकुंड थाना के एसएचओ प्रहलाद सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले फायर ब्रिगेड को सूचित किया और भीड़ को घटनास्थल से दूर कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की लगभग 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। भारी मशक्कत के बाद, दमकल कर्मियों की कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया जा सका।गनीमत रही कि इस भीषण आग में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि, फ्लैट के अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हर्ष फायरिंग की कीमत: जश्न की गोली ने ली जान, BJP विधायक को मिली सजा
गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की बढ़ी ताकत
शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, शिक्षिका की मौत मामले में वकील पर केस
बिहार में न्याय व्यवस्था होगी और तेज, सम्राट चौधरी सरकार का अहम फैसला
महिला के पेट पर लात मारने का आरोप, 6 माह की गर्भावस्था में जुड़वा बच्चों की मौत
घर के बाहर गोलियां चलाकर बदमाश फरार, बेटे का नाम लेकर दी धमकी
रामलला के सोने की कथित हेराफेरी! जांच में सामने आए चार्टर्ड प्लेन और ट्रेन कनेक्शन के दावे