पूर्व बैटिंग कोच ने पहले टेस्ट के लिए चुनी भारत की Playing 11
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की अपनी पसंदीदा प्लेइंग 11 का चयन किया है। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से लीड्स में पहला टेस्ट खेला जाएगा।
भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर संजय बांगड़ ने रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग 11 में जगह नहीं देकर फैंस को जरूर चौंकाया। स्टार स्पोर्ट्स के शो गेम प्लान में बातचीत के दौरान बांगड़ ने पहले टेस्ट के लिए अपनी पसंदीदा प्लेइंग 11 चुनी।
संजय बांगड़ ने क्या कहा
मेरी टीम है यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, अभिमन्यु ईस्वरन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, करुण नायर, नीतिश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव और फिर तीन तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
संजय बांगड़ ने कहा कि वो शार्दुल ठाकुर पर नीतिश रेड्डी को तरजीह देना पसंद करेंगे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर काफी प्रभावित किया था। बांगड़ ने कहा, 'मैं नीतिश को उस बल्लेबाज की तरह देखता हूं, जो गेंदबाजी कर सकता है। मैं उसे ऐसा गेंदबाज नहीं मानता, जो बल्लेबाजी कर सकता हो। हालांकि, नीतिश मेरी टीम में शार्दुल से आगे है।'
नीतिश-शार्दुल का प्रदर्शन
नीतिश कुमार रेड्डी ने पांच टेस्ट में 37.25 की औसत से 298 रन बनाए और 38 की औसत से पांच विकेट झटके। वहीं, लॉर्ड के नाम से मशहूर शार्दुल ठाकुर ने 11 टेस्ट में 19.47 की औसत से 331 रन बनाए और 28.38 की औसत से 31 विकेट झटके।
जडेजा पर कुलदीप को मिले तरजीह
इसी बातचीत के दौरान संजय बांगड़ ने कहा कि भारतीय टीम को अगर इंग्लैंड के खिलाफ मैच में केवल एक स्पिनर उतारना हो तो फिर रवींद्र जडेजा की जगह कुलदीप यादव को मौका देना चाहिए।
बांगड़ ने कहा, 'यह तो स्थिति के आधार पर फैसला लिया जाएगा कि एक स्पिनर को खिलाना है या दो को। मगर भारत को अगर केवल एक स्पिनर खिलाना हो तो कुलदीप यादव होना चाहिए क्योंकि आपके ट्रंप कार्ड जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर बड़ा सवाल है। ऐसे में आपको अपनी गेंदबाजी मजबूत रखनी होगी।'

कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते