फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते गिरफ्तार, आईसीसी ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते को मंगलवार को मनीला इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। दरअसल अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने दुतेर्ते के खिलाफ मानवता के खिलाफ अपराध के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। दुतेर्ते मंगलवार को हॉन्ग-कॉन्ग से फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचे थे, जहां एयरपोर्ट पर ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
पूर्व राष्ट्रपति पर हैं ये आरोप
दुतेर्ते पर आरोप है कि उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान ड्रग्स के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की गई थी, जिसमें बड़े पैमाने पर लोगों की हत्याएं हुईं। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने 1 नवंबर 2011 को दुतेर्ते के खिलाफ जांच शुरू की। उस वक्त दुर्तेते फिलीपींस के दावाओ शहर के मेयर थे। आईसीसी की जांच 16 मार्च 2019 तक चली। दुतेर्ते के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान आईसीसी की जांच को निरस्त कराने की कोशिश की गई। हालांकि आईसीसी ने दुतेर्ते की मांग खारिज कर दी। दुतेर्ते साल 2022 में फिलीपींस की सत्ता से हटे।

सिंधिया बोले- मुंगावली से है पारिवारिक रिश्ता, आवास देने से पहले लिया वादा
Katni में नकली बीड़ी-सिगरेट का बड़ा खुलासा, छापे में भारी स्टॉक जब्त
शांति बनाए रखने के लिए BJP को रोकना जरूरी: ममता बनर्जी का चुनावी बयान, एकता की अपील
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार्दिक नहीं, सूर्यकुमार संभाल रहे कप्तानी
Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला, चीनी CCTV और AI प्लेटफॉर्म पर उठाए सवाल
बंगाल में सियासी पारा चढ़ा: ममता बनर्जी ने NIA पर लगाए गंभीर आरोप