इंडिगो की गोवा फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते मुंबई उतारा गया
दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की एक उड़ान को बुधवार को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद मुंबई डायवर्ट कर दिया गया. उड़ान संख्या 6E 6271 को गोवा के मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना था, लेकिन एहतियात के तौर पर इसका मार्ग बदलकर मुम्बई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कर दिया गया.
इंडिगो प्रवक्ता के आधिकारिक बयान के अनुसार विमान सुरक्षित रूप से मुंबई में उतर गया और वर्तमान में आवश्यक जांच और रखरखाव चल रहा है. प्रवक्ता ने कहा कि यात्रा पूरी करने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है, जो शीघ्र ही ग्राहकों को लेकर रवाना होगा. इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण हमारे ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है. इंडिगो में ग्राहकों, चालक दल और विमान की सुरक्षा सर्वोपरि है. विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. एयरलाइन प्रभावित यात्रियों की यात्रा योजनाओं में न्यूनतम व्यवधान सुनिश्चित करने के लिए समन्वय कर रही है. छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा मुंबई रिपोर्ट के अनुसार, इंडिगो की उड़ान के मार्ग परिवर्तन के बाद हवाई अड्डे पर आपातकाल घोषित कर दिया गया.
रिपोर्ट में कहा कि तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली - गोवा उड़ान के मार्ग परिवर्तन के बाद , 16 जुलाई 2025 को 21:35 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुंबई (सीएसएमआईए) पर पूर्ण आपातकाल घोषित किया गया. उड़ान 21:52 बजे सुरक्षित रूप से उतरी। पूर्ण आपातकालीन स्थिति 21:57 बजे वापस ले ली गई. बयान में आगे कहा गया. यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया और टर्मिनल कर्मचारियों ने उनकी सहायता की। एयरलाइन यात्रियों के लिए आगे की वैकल्पिक यात्रा का प्रबंध कर रही है, वहीं टर्मिनल संचालन टीम सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है. हवाई अड्डे के समग्र संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है.
सुरक्षा हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है. दिल्ली से गोवा जा रहे एक यात्री ने एएनआई को बताया कि मार्ग परिवर्तन की घोषणा के कारण कोई घबराहट नहीं हुई और विमान की लैंडिंग सुचारू रूप से हुई. यात्री ने बताया कि हम दिल्ली से गोवा जा रहे थे और रात करीब 9:25 बजे पायलट ने घोषणा की कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए तकनीकी कारणों से हम मुंबई में उतरेंगे. कोई घबराहट नहीं हुई। लैंडिंग सहज रही। हमें विमान से उतार दिया गया है और हम दूसरे विमान का इंतजार कर रहे हैं. हमें बताया गया था कि रात करीब 11:30 बजे हम विमान में चढ़ेंगे, लेकिन फिर घोषणा हुई कि इस समय कोई पायलट उपलब्ध नहीं है और जब पायलट आएंगे तो वे यात्रियों को बताएंगे कि हम कब उड़ान भर सकते हैं.

बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार
शराब घोटाला मामला: अरविंद केजरीवाल पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, खुद रखेंगे अपना पक्ष
सोना-चांदी को नहीं छुआ, घर से गायब हुआ ये कीमती सामान; पुलिस भी हैरान
जहांगीरपुरी में नाबालिग की हत्या, चार युवकों ने धारदार हथियारों से किया हमला
वंदना कॉन्वेंट स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 30 से ज्यादा बच्चे और शिक्षक घायल
सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, ग्रामीणों ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन