कर्नाटक के नंदिनी ब्रांड ने दिल्ली-NCR में किया प्रवेश
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को दिल्ली-NCR के बाजार में कर्नाटक दुग्ध संघ (KMF) के नंदिनी ब्रांड के दूध उत्पादों को पेश किया. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पैर जमाने के लिए नंदिनी के उत्पादों के दाम दूसरे ब्रांड की तुलना में कुछ कम रखे गए हैं. सहकारी संस्था शुक्रवार से गाय के दूध से बने 4 प्रकार के उत्पाद, दही और छाछ की खुदरा बिक्री करेगी.
सहकारी संस्था की ओर से इनकी कीमतों को दूसरे की तुलना में कम रखी गई है. यानी यह मदर डेयरी और अमूल जैसी स्थापित कंपनियों को टक्कर देगी. सीएम सिद्धारमैया ने उत्पादों को पेश करने के बाद कहा, ‘हमारे पास राज्य में अतिरिक्त दूध है. KMF मांड्या मिल्क यूनियन के साथ मिलकर दिल्ली-NCR में प्रतिदिन 3-4 लाख लीटर अतिरिक्त दूध का मार्केटिंग करेगा.’
गाय का दूध 56 रुपये
कर्नाटक दुग्ध संघ NCR में गाय का दूध 56 रुपए प्रति लीटर, फुल क्रीम दूध 67 रुपए प्रति लीटर, मानकीकृत दूध 61 रुपए प्रति लीटर, टोंड दूध 55 रुपए प्रति लीटर और दही 74 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जाएगा. KMF फिलहाल प्रतिदिन 100 लाख लीटर दूध एकत्रित करता है, जिसमें से स्थानीय खपत 60 लाख लीटर है. इससे नए बाजारों में विस्तार के लिए 40 लाख लीटर का अतिरिक्त दूध बच जाता है.
50-54 घंटे तक दूध ट्रांसपोर्ट
हालांकि, मुख्यमंत्री ने 2,500 किलोमीटर से अधिक दूरी तक दूध पहुंचाने की चुनौतियों को स्वीकार किया, जिसमें 50-54 घंटे लगते हैं. सिद्धारमैया ने कहा कि अतिरिक्त दूध के लिए नए बाजार तलाशने की जरूरत है. धीरे-धीरे KMF दिल्ली-NCR में प्रतिदिन 5-6 लाख लीटर दूध बेचने में सक्षम हो जाएगा.
KMF के चेयरमैन एलबीपी भीमनायक ने भरोसा दिलाया कि परिवहन के दौरान दूध की गुणवत्ता बरकरार रखी जाएगी. उन्होंने कहा कि KMF ने बिक्री को सुविधाजनक बनाने के लिए दिल्ली-NCR क्षेत्र में 40 विक्रेताओं के साथ पहले ही साझेदारी कर ली है. दिल्ली शहर में KMF और मांड्या मिल्क यूनियन ने मिलकर बाजार में दूध की अलग-अलग रेंज लॉन्च की है.

बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर