आज गूंजे 'जय जगन्नाथ' के जयकारे: भगवान जगन्नाथ रथारूढ़ होकर भक्तों को दर्शन देंगे
जगन्नाथ महोत्सव समिति के तत्वाधान में 27 जून को शहर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। रथ यात्रा निकालने के लिए समिति की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिसमें रथ की मरम्मत के साथ सजाने संवारने का काम कारीगर कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष जिला मुख्यालय में धूमधाम से रथ यात्रा निकाली जाती है।
जहां समिति की ओर से रथ में भगवान जगन्नाथ को विराजमान कर, भक्तों को दर्शन कराए गए थे। इसके लिए रथ का रंग रोगन व साज सज्जा शुरू हो चुकी है। समिति के सदस्य बाबा तंबोली ने बताया कि पिकरी वार्ड में रथ को तैयार किया जा रहा है। रथ यात्रा के लिए समिति की बैठक में रूट तय कर लिया गया है। रथ यात्रा की शुरुआत नवीन बाजार से होगी।
जहां से यात्रा नयापारा से होते हुए गस्ती चौक, सिग्नल चौक, परशुराम चौक, जय स्तंभ चौक, पियर्स चौक, गायत्री मंदिर पिकरी, प्रताप चौक से होते हुए राम मंदिर में समापन होगा। शुक्रवार को विधि-विधान से पूजा अर्चना कर रथ पर भगवान जगन्नाथ को विराजमान किया जाएगा। इसके बाद भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी।
इस दौरान भक्तों को चना मूूग का प्रसाद वितरण किया जाएगा। समिति के सदस्य अरुण नंदवाना ने बताया कि हिंदू परंपराओं के अनुसार हर साल आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से रथयात्रा का आयोजन होता है। इस धार्मिक रथयात्रा का बड़ा महत्व है। मान्यता के अनुसार भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है।

बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CG BREAKING : भाजपा: किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा
बीजापुर एनकाउंटर: जवानों ने 5 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट
प्रतिमा बागरी को हाई कोर्ट से बड़ी राहत
The Bonus Market Update: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 1236 अंक टूटा, निफ्टी 25500 के नीचे