दिल्ली में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
नई दिल्ली । प्रतिबंधित कैटिगरी की 5 करोड़ कीमत वाली दवाओं के साथ दो तस्करों को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। इनके कब्जे से अल्प्राजोलम की 21 हजार टैबलेट बरामद हुई हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये है। आरोपियों की पहचान रोहतक निवासी मनोज कुमार उर्फ मनु और बिहार के किशनगंज निवासी तौहीद आलम उर्फ अयान के रूप में हुई है। आरोपी दिल्ली के भागीरथ पैलेस से प्रतिबंधित कैटिगरी दवाएं तस्करी कर रोहतक व अन्य जगहों पर तस्करी करते थे। डीसीपी संजीव कुमार यादव के मुताबिक सूचना मिली थी। इसके बाद 16 जनवरी को भागीरथ पैलेस मार्केट में डिस्पेंसरी के पास से एक शख्स को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह किसी अनजान ग्राहक को सप्लाई की हुई अल्प्राजोलम सप्लाई करने जा रहा था। तलाशी में उसके पास रखे पॉलिथीन बैग से 19,200 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद हुई।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष