नाली में मिला बुजुर्ग का शव, रहस्यमयी मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
भर्रीपारा / दुधावा चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत सरोना के भर्रीपारा में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की नाली में डूबने से मौत हो गई है। बुजुर्ग की तलाश उनके परिजन द्वारा की जा रही थी। बुजुर्ग की तलाश के दौरान उनका शव नाली में मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और मर्ग कायम कर जांच आरंभ की।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक 80 वर्षीय रामलाल मरकाम अपने घर से बिना कुछ बताए कहीं चले गए। उनकी तलाश परिजन कर रहे थे। उनका शव भर्रीपारा में एक नाली में मिला। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा परिजन और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी देवेंद्र साहू नाम के व्यक्ति की इसी नहर नाली के पुल से गिरने के बाद नहर की गंदगी और कांटों से भरे झील मे फंसने से मौत हो गई थी। अभी भी सरोना पेट्रोल पंप के पास की नालियों में घास मौजूद है। वहीं बिजली ऑफिस के पास से मुड़पार तक नालियों में गंदगी पसरी हुई है। ज्ञात हो की यह नहर नाली दुधावा जलाशय से आती है, जिसकी कभी सफाई नहीं होती।

ईरान तनाव के बीच चीन की नई चाल: PoK के पास नई काउंटी बनाने पर भारत का कड़ा विरोध
लखनऊ पहुंचे विनोद तावड़े, योगी आदित्यनाथ से मुलाकात आज—कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
मोनालिसा लापता: पति फरमान ने वीडियो जारी कर लगाई मदद की गुहार
ट्रंप के बयान से दहला बाजार: सेंसेक्स 1600 अंक लुढ़का, निफ्टी भी बड़ी गिरावट में
भोपाल से पाकिस्तान तक गिद्ध की उड़ान: 7 दिन में 1274 KM का सफर, जानें क्यों छोड़ा गया
श्रम कानूनों का सख्ती से पालन करें उद्योग, सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश
जनभवन में आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का भव्य उद्घाटन