बच्चों के लिये प्रेरक कॉमिक बुक - 'अटकन-चटकन'
इंदौर। कॉमिक बुक अर्थात चित्रकथा पत्रिकाओं का दौर वर्तमान में भले ही समाप्त हो चुका है, लेकिन बच्चों में जागरूकता लाने के लिये श्रीमती मनीषा पाठक (वर्तमान में ए.एस.पी. रेल) की संकल्पना के आधार पर द्वारा अटकन-चटकन, सुरक्षित बचपन नाम से सहज और सुदंर तरीके से कॉमिक बुक तैयार कर प्रकाशित की गई है। उक्त कॉमिक्स बुक का प्रकाशन झाबुआ पुलिस द्वारा किया गया है। इस बुक में दिल छू लेने वाले प्रेरणास्पद चित्रांकन है।
यह कॉमिक बुक शिक्षा के महत्व, जागरूकता, साइबर अपराध और बालक-बालिकाओं के विरुद्ध घटित आपराधिक एवं मानसिकता को उजागर करती है। बच्चों को सजग और सचेत करती है। यह एक प्रेरक, ज्ञानवर्धक कॉमिक बुक है। उक्त प्रेरक कॉमिक बुक 'अटकन-चटकन' का प्रकाशन पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण जोन इंदौर श्री अनुराग जैन की प्रेरणा और पुलिस उप महानिरीक्षक ग्रामीण जोन इंदौर श्री निमिष अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुआ है। उक्त पत्रिका प्रेरक, पठनीय व संग्रहणीय है। उसकी छपाई भी सुंदर, मोहक है। कार्टूनिस्ट श्री इस्माइल लहरी द्वारा सुंदर चित्रांकन किया गया है। झाबुआ पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल, उप पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश शर्मा, उप निरीक्षक श्री प्रकाश चौहान, श्री रामराज परमार का प्रयास उक्त प्रकाशन में महत्वपूर्ण है।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक MP में चलेगा सेवा संकल्प अभियान, जिलों में होंगे विशेष कार्यक्रम
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
किसानों की समृद्धि को बताया राष्ट्र की ताकत, मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़ा बयान
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
सुप्रीम कोर्ट ने लिया नाबालिग लड़की की सुरक्षा का संज्ञान, कहा- मामले को गंभीरता से लें
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर