एयर इंडिया पर बिहार के पैसेंजर ने लगाए गंभीर आरोप
पटना। एयर इंडिया की दिल्ली-पटना फ्लाइट (एआइ 2633) से सफर कर रहे यात्री के बैग से नकदी चोरी होने के मामले में दो महीने बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। बक्सर के इटाढ़ी थानांतर्गत बैरी गांव निवासी यात्री नंद कुमार तिवारी ने एयर इंडिया विमानन कंपनी और पटना के हवाईअड्डा थाना पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उनका आरोप है कि ई-मेल के माध्यम से एयर सेवा पोर्टल, एयर इंडिया और पटना हवाईअड्डा थाना को शिकायत की गई थी। विमानन कंपनी की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। हवाईअड्डा थाने की पुलिस ने मामले की जांच के बाद प्राथमिकी करने का आश्वासन दिया था, मगर यहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं, हवाईअड्डा थानेदार अमित कुमार ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
अन्य सामान के साथ 25 हजार नकद थे
नंद कुमार ने बताया कि उन्होंने 17 अप्रैल को एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली से पटना की यात्रा की थी। उनके बैग में अन्य सामान के साथ 25 हजार नकद भी था। पटना हवाईअड्डे पर उतरने के बाद बैग रिसीव कर जब वे घर पहुंचे तो देखा कि बैग से छेड़छाड़ की गई है।
बैग से 22,800 रुपये की चोरी हुई
उसमें केवल 2,200 रुपये हैं। उनके अनुसार, बैग से 22,800 रुपये की चोरी हुई थी। इसकी जानकारी होते ही उनके पुत्र कुमार अभिज्ञान ने एयर इंडिया, पटना हवाईअड्डे, दिल्ली एयर इंडिया टीम और एयर सेवा पोर्टल पर ईमेल से शिकायत की थी। एयर इंडिया ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मूल्यवान वस्तुओं को चेक-इन बैगेज में नहीं रखना चाहिए। ऐसी वस्तुएं उनकी क्षतिपूर्ति नीति के तहत कवर नहीं होती हैं।
कंपनी बोली, कोई चोरी नहीं हुई
उन्होंने यह भी सलाह दी कि शिकायत को स्थानीय अधिकारियों के पास दर्ज कराया जाए। मई की शुरुआत में पटना हवाईअड्डे की एयर इंडिया टीम ने बताया कि उन्होंने दिल्ली और पटना दोनों हवाईअड्डों पर बैगेज हैंडलिंग प्वाइंट्स के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, लेकिन कोई चोरी या छेड़छाड़ नहीं पाई गई। पीड़ित का कहना है कि दो महीने गुजर जाने के बाद भी कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। न सीसीटीवी फुटेज दिया गया और न ही आरोपित की पहचान हुई।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि