प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां तेज, आरक्षण प्रक्रिया जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में महापौर पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पदों के आरक्षण की प्रक्रिया भी तेज गति से चल रही है। रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में यह प्रक्रिया संपन्न हो रही है। अब तक की प्रक्रिया में 13 नगर पालिकाओं को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें दल्लीराजहरा, गोबरा नवापारा, सूरजपुर, तिल्दा नेवरा, कुम्हारी, बड़े बचेली, लोरमी, कटघोरा, बेमेतरा, कोण्डागांव, कवर्धा, अहिवारा और मनेंद्रगढ़ शामिल हैं। शिवपुरचर्चा, किरंदुल, तखतपुर, जामुल, खैरागढ़, गोदरी, बालोद, सरायपाली और बांकीमोंगरा जैसी नगर पालिकाओं को महिलाओं के लिए अनारक्षित किया गया है।
आरक्षण का वर्गीकरण - अनुसूचित जनजाति (ST): 8 सीटें आरक्षित, जिनमें 3 महिलाओं के लिए। अनुसूचित जाति (SC): 6 सीटें आरक्षित, जिनमें 2 महिलाओं के लिए। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC):13 सीटें आरक्षित, जिनमें 4 महिलाओं के लिए। अनारक्षित सीटें: 27 में से 9 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित। प्रदेश में आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगरीय निकाय चुनावों की तिथियों की घोषणा की जाएगी।

बंगाल में महिलाओं को ₹3000 महीना, मदरसों पर कार्रवाई; सुवेंदु कैबिनेट के बड़े फैसले
राजस्थान रॉयल्स का जोरदार पतन, अंतिम 6 ओवर में ढह गई पूरी पारी
RCB vs PBKS: वेंकटेश अय्यर का खास जश्न चर्चा में, अर्धशतक को थालापती विजय को किया समर्पित
सुरक्षा व्यवस्था को मिली नई ताकत, अमित शाह ने 400 हाईटेक वाहनों का किया शुभारंभ
एक्जिम बैंक ने FY2027 में ऋण बढ़ाने का रखा 10% लक्ष्य, वैश्विक चुनौतियों के बावजूद
23 वर्षीय Tushar Kumar ने रचा इतिहास, ब्रिटेन में सबसे युवा भारतीय मूल के मेयर बने
खौफनाक वारदात का खुलासा: दिल्ली में 6 साल पहले लूट और अंगूठे काटने वाला अपराधी गिरफ्तार
महंगे स्प्रे की नहीं पड़ेगी जरूरत, इस आसान उपाय से भागेंगे कॉकरोच