राहुल गांधी ने अडानी मामले पर केंद्र पर साधा निशाना
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि अडानी समूह उद्योगपति गौतम अडानी से जुड़े अमेरिकी अदालत द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार करेगा। बता दें कि राहुल गांधी ने इन आरोपों के संबंध में गिरफ्तारी की भी मांग की।
दरअसल, अडानी ग्रुप एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने आज स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई सूचना में समूह के संस्थापक और अध्यक्ष गौतम अडानी, उनके भतीजे सागर अडानी और अडानी ग्रीन एनर्जी के एमडी और सीईओ विनीत जैन के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग और अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग द्वारा लगाए गए रिश्वतखोरी के आरोपों का खंडन किया।
मीडिया से बात करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि आपको लगता है कि अडानी आरोपों को स्वीकार कर लेंगे? जाहिर है, वह आरोपों से इनकार करेंगे। मुद्दा यह है कि उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए, जैसा कि हमने कहा है। आज लोगों को मामूली आरोपों के लिए गिरफ्तार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अडाणी पर अमेरिका में हजारों करोड़ रुपये का आरोप है। इसी के साथ राहुल गांधी ने केंद्र की सरकार पर अडाणी को बचाने का आरोप भी लगाया।
गौरतलब है कि अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की ओर से एक बयान जारी किया गया है। इस बयान में कहा गया कि मीडिया में छपे लेखों में कहा गया है कि हमारे कुछ निदेशकों गौतम अडानी, सागर अडानी और विनीत ऐन पर अभियोग में अमेरिकी विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम (एफसीपीए) के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। इस तरह के बयान गलत हैं।
कंपनी की ओर से यह भी बताया गया कि गौतम अडानी, सागर अडानी और विनीत जैन पर अमेरिकी न्याय विभाग के अभियोग या अमेरिकी एसईसी की सिविल शिकायत में निर्धारित एफसीपीए के किसी भी उल्लंघन का आरोप नहीं लगाया गया है।

असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके