दिल्लीवासियों को बारिश से भी नहीं मिली उमस से निजात
नई दिल्लीः राजधानी में हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। हालांकि बारिश कम हुई, लेकिन इसकी वजह से नमी का स्तर और ज्यादा बढ़ गया। उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। राहत बस इतनी रही कि बीते चार-पांच दिनों से धूप नहीं निकल रही है, जिसकी वजह से कुछ हद तक लोगों को सुकून मिला है।
5 से 6 दिनों तक हल्की बारिश की संभावना
अगस्त में पहले ही सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है। फिलहाल अगले पांच-छह दिनों तक हल्की बारिश की ही संभावना है। रविवार को सफदरजंग में 0.2 एमएम, पालम और लोदी रोड में बूंदाबांदी, रिज में 9.3 एमएम, प्रगति मैदान में 2.7 एमएम, पूसा में 13 एमएम, मयूर विहार में 1.5 एमएम, नजफगढ़ में 9 एमएम और जनकपुरी में 9 एमएम बारिश दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम था। हवा में नमी का स्तर 71 से 97 पसेंट तक दर्ज किया गया।
सोमवार को छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे और एक-दो स्पैल हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जो सुबह या दोपहर के समय होगी। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है। 19 से 21 अगस्त तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 35 और न्यूनतम 23 से 26 डिग्री तक रह सकता है।
प्रदूषण रहेगा संतोषजनक
प्रदूषण का स्तर रविवार को संतोषजनक रहा और यह अगले तीन दिनों तक भी संतोषजनक स्तर पर बना रहेगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई 91 दर्ज किया गया। मुख्य प्रदूषक ओजोन, पीएम 10 और पीएम 2.5 रहे। गाजियाबाद का एक्यूआई 90, ग्रेटर नोएडा का 125, गुरुग्राम का 255 और नोएडा का एक्यूआई 102 दर्ज हुआ। गुरुग्राम में मुख्य प्रदूषक ओजोन रहा। पूर्वानुमान के मुताबिक, 18 से 20 अगस्त तक प्रदूषण का स्तर संतोषजनक रहेगा। इसके बाद अगले छह दिनों तक यह संतोषजनक से सामान्य स्तर पर रह सकता है। रविवार को हवाओं की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार
शराब घोटाला मामला: अरविंद केजरीवाल पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, खुद रखेंगे अपना पक्ष
सोना-चांदी को नहीं छुआ, घर से गायब हुआ ये कीमती सामान; पुलिस भी हैरान
जहांगीरपुरी में नाबालिग की हत्या, चार युवकों ने धारदार हथियारों से किया हमला
वंदना कॉन्वेंट स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 30 से ज्यादा बच्चे और शिक्षक घायल