सोने-चांदी की कीमतों में उछाल
मुंबई । इस सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को सोने-चांदी के वायदा भाव में बढ़त देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। इस समय सोने के वायदा भाव 76,800 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 91,250 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की वायदा कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (ईएमएस) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रेक्ट 29 रुपये की तेजी के साथ 76,716 रुपये के भाव पर खुला। इस समय यह 118 रुपये की तेजी के साथ 76,805 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेज रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रेक्ट 239 रुपये की तेजी के साथ 91,049 रुपये पर खुला। इस समय यह 440 रुपये की तेजी के साथ 91,250 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 2,6762 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 2,658.50 डॉलर प्रति औंस था। इस समय यह 4.40 डॉलर की तेजी के साथ 2,662.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 30.99 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला बंद भाव 30.86 डॉलर था। इस समय यह 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 30.96 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके