नाइजीरिया के इबादान में स्कूल मेले में भगदड़, 35 बच्चों की हुई दर्दनाक मौत
लाओस। नाइजीरियाई शहर इबादान में एक स्कूल मेले में भगदड़ में 35 बच्चों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। ओयो राज्य पुलिस कमान के प्रवक्ता एडेवाले ओसिफेसो ने एक बयान में कहा कि घटना को लेकर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि बुधवार को नाइजीरिया के तीसरे सबसे बड़े शहर में यह भयानक घटना हुई थी। हिरासत में लिए गए लोगों में बसोरुन इस्लामिक हाई स्कूल में कार्यक्रम का मुख्य प्रायोजक भी शामिल था, जिसे विंग्स फाउंडेशन और एगिडिग्बो एफएम रेडियो द्वारा आयोजित किया गया था।
पुलिस ने जांच शुरू की
पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज्य आपराधिक जांच विभाग की मानव वध शाखा ने जांच शुरू कर दी है। ओयो राज्य के गवर्नर सेई माकिंडे ने एक्स बुधवार को अपनी संवेदना व्यक्त की।
गवर्नर सेई माकिंडे ने कहा कि हमारी संवेदनाएं इस त्रासदी से प्रभावित परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं। मृतकों की आत्मा को शांति मिले। उन्होंने कहा कि हमें उन माता-पिता से सहानुभूति है जिनकी खुशियां इन मौतों के कारण अचानक मातम में बदल गई हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव