कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष
रतलाम। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार में अफसरो ने अब सीधे-सीधे जनप्रतिनिधियों का अपमान करना शुरू कर दिया है। सीधी के बाद मामला रतलाम का है जहां कलेक्टर मीशा सिंह की दादागिरी के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष को धरना देना पड़ा। मध्यप्रदेश में युवा आईएएस अधिकारी जनप्रतिनिधियों पर इतने भारी हैं कि सामने देखकर भी उनसे मिले बिना चले जाते हैं। मामला रतलाम का है जहां कलेक्टर मीशा सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष लालबाई चंद्रवंशी से पूरे दिन इंतज़ार कराया पर मुलाकात नहीं की। जब कलेक्टर अपने कार्यालय से निकल रही थी तब जिला पंचायत अध्यक्ष सामने खड़ी थी। लेकिन कलेक्टर उनसे मिले बिना ही निकल गए। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष कलेक्टर कार्यालय में ही धरने पर बैठ गई। मध्य प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष को राज्य मंत्री के समक्ष माना गया है। जनप्रतिनिधियों से समन्वय नहीं होने के चलते ही सीधी कलेक्टर को मुख्यमंत्री ने हटाया था। आक्रोश को देखते हुए लगता है कि अगला नंबर रतलाम जिले का हो सकता है।कलेक्टर मिशा सिंह ने लोकल मीडिया को बताया कि सोमवार को समय-सीमा में होने वाले कार्य की समीक्षा बैठक सहित अन्य कई बैठक लगातार चली। जिसके चलते व्यस्तता अधिक थी।

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन की तारीख बढ़ाई गई
भाजपा नेता के ‘हिंदू विधायक’ बयान पर मचा घमासान, EC को रिपोर्ट भेजने की तैयारी
सीमावर्ती इलाकों के विकास पर सरकार का बयान, संसद में रखी पूरी रिपोर्ट
Rajeev Shukla ने राज्यसभा में उठाया छत्तीसगढ़ की रेल परियोजनाओं का मुद्दा
RCB को बड़ा झटका, यश दयाल टीम से नहीं जुड़ेंगे
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का बड़ा फैसला, भगदड़ पीड़ितों को श्रद्धांजलि
1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में प्लास्टिक बोतलों में मिलेगी शराब