सोने की कीमतों में आई तेजी
भारत में वेडिंग सीजन के बीच सोने की मांग बढ़ जाती है। दरअसल, सोना शुभ माना जाता है। जब भी सोने की मांग में तेजी आती है तो इसके भाव भी बढ़ जाते हैं। हालांकि, पिछले दो हफ्तों में सोने की कीमतों में काफी उलटफेर हुआ है। जी हां, बीते सप्ताह में सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई थी। लेकिन, इस हफ्ते गोल्ड की कीमतों में शानदार तेजी आई।
क्यों आई सोने की कीमतों में तेजी?
शेयर बाजार में गिरावट और भू-राजनीतिक चिंता के समय निवेशकों सोने में निवेश करना पसंद करते हैं। दरअसल, इन स्थितियों में सोना काफी सिक्योर ऑप्शन माना जाता है। संकट के माहौल में देश-विदेश के निवेशक सोने में निवेश करते हैं। निवेश बढ़ जाने के बाद सोने और चांदी की कीमत में इजाफा होता है। सोने की कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण है।
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में डोनल्ड ट्रंप को जीत मिली। इस जीत के बाद भारतीय और वैश्विक बाजार में माना जा रहा था कि ट्रंप युद्ध को खत्म करने के लिए कुछ कदम उठाएंगे। ऐसे में उन्होंने सोने-चांदी में निवेश करना रोक दिया, जिसके कारण इनकी कीमतों में गिरावट आई। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ अमेरिका ने यूक्रेन को इजाजत दे दिया कि वह अमेरिकी मिसाइलों का इस्तेमाल रूस के लिए कर सकते हैं। इस इजाजत के बाद परिस्थिति पूरी तरह से बदल गई, जिसके कारण सोने की कीमतों में शानदार तेजी आई।
माना जा रहा है कि नए साल के बाद सोने की कीमतों में गिरावट आ सकती है। 20 जनवरी को अमेरिका में ट्रंप बाइडन की जगह राष्ट्रपति बन जाएंगे। ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद उम्मीद है कि वह युद्ध रोकने के लिए कोई फैसला ले सकते हैं।
क्या है सोने की कीमत
सोने की कीमतों में तेजी आ गई। आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 7900.3 रुपये प्रति ग्राम। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 7243.3 रुपये प्रति ग्राम हो गया।

राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन