वाराणसी में ट्रक और कार की टक्कर, पांच की मौत, शव बुरी तरह फंसे
वाराणसी: क्षेत्र के रुपापुर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की सुबह खड़े ट्रक में एक क्रूजर कार जा भिड़ी। हादसे में महिला समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। क्रूजर की स्पीड इतनी तेज थी कि एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया था।जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं से भरी एक क्रूजर कार वाराणसी से प्रयागराज की तरफ महाकुंभ स्नान के लिए जा रही थी। इसी दाैरान रूपापुर स्थित नेशनल हाईवे पर खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार क्रूजर पीछे से जा भिड़ी। इस हादसे में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
टक्कर इतनी तेज थी कि महिला समेत चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी। वहीं, एक की माैत रास्ते में हो गई। दर्दनाक हादसे में कार में एक महिला समेत दो लोग फंसे रहे। पुलिस ने क्रेन से जब ट्रक में फंसी कार को बाहर निकाला तो देखा कि एक महिला का सिर ही उसके धड़ से अलग हो गया है। कार में सवार आधा दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को ट्राॅमा सेंटर भेज दिया। वहीं, मृतकों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। अस्पताल में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा