दिल्ली एयरपोर्ट पर दो कर्मचारियों पर 2,500 डॉलर चोरी का आरोप, गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. इन कर्मचारियों पर यात्रियों के बैग से 2,500 डॉलर चोरी करने का आरोप लगाया गया था. गौरव कुमार और प्रकाश चंद, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर खोया-पाया विभाग में काम करते हैं. यात्री रोशन पटेल ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है. ये एक अमेरिकी नागरिक और ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड धारक हैं. दोनों कर्मचारियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) धारा 303(2) के तहत केस दर्ज किया गया है.
रोशन अमेरिका से दिल्ली आई हुई थीं. उनके बैग में 2,500 डॉलर और भी कई दूसरा सामान था जो कि गायब हो गया था. पुलिस ने गुरुवार को कहा कि बाद में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने बैग को बरामद कर खोया-पाया विभाग में जमा कर दिया है.
सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
पुलिस की एक टीम ने एयरपोर्ट पर लगे कई कैमरों से सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से जांच किया. फुटेज के जरिए ये सामने आया कि टर्मिनल पर बैग के साथ छेड़छाड़ नहीं की गई थी. पुलिस को अपनी जांच को डायवर्ट करके खोया-पाया विभाग के कर्मचारियों पर करनी पड़ी.
पुलिस ने बताया कि विभाग के कर्मचारियों से काफी समय तक पूछताछ के बाद, शक आखिरकार कुमार और प्रकाश चंद पर गया. इन्होंने शुरू में इसे इनकार करने से मना कर दिया. लेकिन बाद में सीसीटीवी सबूतों के सामने आने पर उन्होंने इसे कबूल कर लिया. सीसीटीवी के मुताबिक, वे खोया-पाया कार्यालय के अंदर बैग से सामान निकाल रहे थे.
आईजीआई एयरपोर्ट उषा रंगनानी ने कहा कि 12 सितंबर, 2024 को, एक सीआईएसएफ कर्मचारी ने एक बैग को अपने कार्यालय में जमा किया. जब वह टी-2 एलपी रूम में प्रकाश चंद को बैग सौंप रहा था, तो उसने बैग के अंदर 2,500 डॉलर देखे. लालच में आकर उसने प्रकाश को चोरी करने का दिया. और भरोसा दिलाया कि वो इस पैसे को रख सकते हैं.
बाद में इसे आपस में बांट सकते हैं. इस पर, प्रकाश सहमत हो गया और उन्होंने प्रत्येक ने 1,250 डॉलर ले लिए. आरोपी गौरव ने यह भी खुलासा किया कि उसने प्रकाश की मिलीभगत से सिस्टम से 2,500 डॉलर की एंट्री को हटा दिया था.

इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल; 8 महिलाओं को फ्रैक्चर
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे, CM योगी ने इसे समाज का आईना बताया
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार